सुबह - सुबह नींबू पानी पीने के 9 चमत्कारिक फायदे
नींबू हमें प्रकृति द्वारा दिया गया एक ऐसा फल है, जो अनेकों औषधीय गुणों से भरा हुआ है |
वैसे तो नींबू का सेवन हम कई तरीके से करते हैं, जैसे - सलाद के रूप में, अचार के रूप में, शरबत के रूप में आदि आदि |
नींबू में अनेकों प्रकार के तत्व जैसे - vit.C, vit.B, Ca, Mg, कार्बोहाइड्रेट, आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं | नींबू तो vit.C का उत्तम स्रोत होता है |
वैसे तो नींबू पानी पीने के कई सारे फायदे होते हैं परंतु कुछ मुख्य फायदे निम्न प्रकार हैं-
(1) वजन घटाए-
जिस व्यक्ति का वजन बढ़ गया हो और वह अपने वजन को कम करने की सोच रहा हो तो ऐसी स्थिति में उसे प्रतिदिन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़ कर पीना चाहिए| ऐसा करने से कुछ ही दिन में उसका वजन घट जाएगा|
(2) हेल्दी त्वचा के लिए-
नींबू का लगातार सेवन करने से या नींबू पानी पीने से त्वचा हमेशा हेल्दी बनी रहती है और त्वचा में चमक उत्पन्न होती है|
(3) पाचन तंत्र को ठीक रखे-
नींबू पानी के लगातार सेवन से पाचन तंत्र में उत्पन्न समस्या दूर हो जाती है, और कब्ज, गैस आदि की दिक्कतें दूर हो जाती है|
(4) किडनी स्टोन से बचाये-
नींबू पानी के प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन नहीं बनता है या यदि छोटी-छोटी पथरी किडनी में बन गए हैं तो वह भी नींबू पानी के लगातार सेवन से कुछ ही दिनों में स्टोन की समस्याएं दूर हो जाती है|
(5) शुगर में लाभकारी-
नींबू पानी का लगातार सेवन करने से शुगर की समस्या भी दूर होती है और हाई शुगर भी लो हो जाता है|
(6) B.P. कम करे-
नींबू पानी का सेवन बी.पी. को भी कम करता है और हाई बी.पी. नहीं होने देता|
(7) संक्रमण से बचाये-
नींबू पानी का सेवन करने से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होता है जिसके कारण हमारा शरीर संक्रमण से बचा रहता है|
नींबू पानी के सेवन से हमारी इम्यूनिटी अर्थात प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और हम अनेकों बीमारियां से लड़ सकते हैं|
(9) ताजगी का एहसास दिलाये-
सुबह सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से पूरे दिन भर हमें ताजगी का एहसास होता है और हर काम में हमारा मन लगता है और हमें कभी आलस्य का अनुभव नहीं होता|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें