नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने के 7 बेहतरीन फायदे
अपने जीवन में कई बार डॉक्टर के कहने से हमने नमक के गुनगुने पानी से गार्गल अवश्य किया होगा| गले की किसी भी परेशानी में डॉक्टर हमेशा नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने को कहता है| क्या आप जानते हैं कि नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने के क्या-क्या फायदे होते हैं| तो चलिए आज हम जानते हैं कि इसके 7 बेहतरीन फायदे क्या होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं-
(1) टॉन्सिल की समस्या को दूर करता है-
टॉन्सिल की समस्या होना एक आम बात है| कई लोग तो टॉन्सिल से बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित होते हैं और बार-बार उन्हें टॉन्सिल की दिक्कत में गले में दर्द रहता है| तो ऐसी स्थिति में उन्हें नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करना चाहिए| ऐसा दिन में तीन से चार बार करना चाहिए| ऐसा करने से उन्हें टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा|
(2) साइनस के रोग में लाभदायक-
यदि किसी को साइनस का रोग हो गया है तो ऐसी स्थिति में भी उसे नमक के गुनगुने पानी से गार्गल अवश्य करना चाहिए| यह गार्गल की प्रक्रिया दिन में तीन से चार बार करने से उसे साइनस के रोग में अवश्य लाभ मिलेगा|
(3) माउथ के नेचुरल PH को मेंटेन करता है-
हमारे मुंह में करोड़ों बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे मुंह और दांतों में फंसे हुए भोजन को सड़ाते हैं| जिससे हमारे मुँह में एसिड उत्पन्न होता है और इस एसिड से हमारे मुँह का नेचुरल PH बदल जाता है | अतः हमें नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करना चाहिए| ऐसा करने से बैक्टीरिया मरते हैं और हमारे मुंह का नेचुरल PH मेंटेन रहता है|
(4) ब्लड सरकुलेशन में मदद करता है-
नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने से हमारे मुंह में हीट उत्पन्न होता है जिससे ब्लड सरकुलेशन में मदद मिलती है|
(5) गले की अंदरूनी सूजन को कम करता है-
नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने से गले में यदि अंदरूनी सूजन हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में गार्गल अत्यंत ही लाभदायक होता है और सूजन को खत्म कर देता हैं|
(6) थ्रॉट को क्लीन करता है-
नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने से हमारा थ्रॉट साफ होता है| जिससे हमें बोलने में व सांस लेने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता|
(7) माउथवॉश की तरह काम करता है-
नमक के पानी से गार्गल करने से यह माउथवॉश की तरह भी कार्य करता है |ऐसा करने से हमारे मुंह में उपस्थित बैक्ट्रिया मरते हैं जिससे हमारे सांसों की दुर्गंध दूर होती है और हमें मुंह की बदबू का सामना नहीं करना पड़ता है|
यह 7 बेहतरीन फायदे हैं नमक के गुनगुने पानी से गार्गल करने के| अतः हमें प्रतिदिन नमक के गुनगुने पानी से गार्गल अवश्य करना चाहिए| टॉन्सिल और साइनस के लोगों के लिए तो यह एक वरदान की तरह होता है| सर्दियों के मौसम में नमक का गुनगुना पानी लेकर गार्गल प्रतिदिन अवश्य करना चाहिए|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें