बर्फ के टुकड़े के 13 बेहतरीन फायदे
हम सभी लोग बर्फ से भलीभांति परिचित हैं| गर्मियों में हम लोग अक्सर बर्फ का प्रयोग करते हैं| बर्फ वास्तव में जल का ही एक ठोस रूप होता है, जिसे जल को फ्रिज करके प्राप्त किया जा सकता है|
वैसे तो गर्मियों में हम लोग बर्फ का कई तरह से प्रयोग करते हैं| परंतु बर्फ के कुछ महत्वपूर्ण फायदे भी होते हैं| तो चलिए जानते हैं बर्फ के 13 बेहतरीन फायदे जिससे हमें और हमारे शरीर को लाभ पहुंचता है-
बर्फ के 13 बेहतरीन फायदे निम्न प्रकार हैं-
(1) त्वचा के जल जाने पर-
यदि किसी व्यक्ति की त्वचा आग में जल गई हो तो उसे तुरंत बर्फ के टुकड़े से जले हुए स्थान पर घिसना चाहिए| ऐसा करने से जले हुए भाग पर जलन महसूस नहीं होगा और जले हुए का निशान भी नहीं बचेगा|
(2) आंखों के नीचे के काले निशान को कम करने में-
यदि किसी व्यक्ति के आंखों के नीचे काले निशान पड़ गए हो तो उसे रोज बर्फ के टुकड़ों को वहाँ घिसना चाहिए| ऐसा करने से उसके काले निशान कुछ ही दिनों के बाद खत्म हो जाते हैं|
(3) त्वचा को टाइट करने में-
उम्र बढ़ने के बाद अक्सर लोगों की त्वचा ढीली पड़ जाती है और उसकी त्वचा लटकने लगती है| यदि हमें अपनी त्वचा को टाइट करना हो तो हमें अपने त्वचा को रोज बर्फ के टुकड़े से हल्के हल्के घिसना चाहिए| ऐसा करने से हमारी त्वचा टाइट हो जाएगी|
(4) चोट से बहते खून को रोकने में-
यदि किसी व्यक्ति को चोट लग गई हो और उसे खून बह रहा हो तो उसे तुरंत चोट वाली जगह पर बर्फ का टुकड़ा घिसना चाहिए| ऐसा करने से उसका खून का बहना बंद हो जाएगा|
(5) नाक से बहते खून को रोकने में-
अधिकतर बच्चों और बड़ों लोगों को नाक से खून बहने की समस्या से ग्रसित होना पड़ता है| ऐसे लोगों को यदि नाक से खून बहता हो तो नाक के बाहर आसपास की त्वचा पर तुरंत बर्फ का टुकड़ा लगाना चाहिए ऐसा करने से उसके नाक से बहता हुआ खून बंद हो जाएगा|
(6) कांटा या फाँस को निकालने में-
यदि किसी व्यक्ति को कोई कांटा या फाँस चुभ गया हो तो ऐसी स्थिति में यदि उसे कांटे को निकालने की आवश्यकता हो तो उसे उस जगह पर बर्फ का टुकड़ा रगड़ना चाहिए| ऐसा करने से वह जगह कुछ समय के लिए सुन्न हो जाएगी और कांटे को निकालते समय दर्द का अनुभव नहीं होगा|
(7) गले की खराश के लिए-
यदि किसी व्यक्ति को गले में खराश हो गई हो तो उसे बर्फ के टुकड़े को लेकर बाहर गले के आसपास की त्वचा पर रगड़ना चाहिए| ऐसा करने से उसके गले की खराश की समस्या दूर हो जाएगी|
(8) खाने को पचाने के लिए-
यदि किसी व्यक्ति ने जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया हो तो उसे उस खाने को पचाने के लिए बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा खा लेना चाहिए| ऐसा करने से उसका खाया हुआ खाना आसानी से और जल्दी पच जाएगा|
(9) कड़वी दवाई खाने से पहले-
अक्सर बीमारियों में हम लोग कड़वी दवाई का सेवन करते हैं| कुछ लोग कड़वी दवाई खाना पसंद नहीं करते हैं| तो ऐसी स्थिति में कड़वी दवाई को खाने से पहले उसे एक बर्फ का टुकड़ा चूस लेना चाहिए|ऐसा करने से कड़वी दवाई खाते समय उसे कड़वेपन का एहसास नहीं होगा|
(10) उल्टी को रोकने में-
यदि किसी व्यक्ति को उल्टी आ रही हो तो उसे उल्टी को रोकने के लिए तुरंत बर्फ का एक टुकड़ा चूसना चाहिए| ऐसा करने से उसे उल्टी का आना बंद हो जाएगा|
(11) आइब्रो बनवाते समय होने वाले दर्द को कम करने में-
महिलाएं अक्सर ब्यूटी पार्लर में जाकर अपने आइब्रो को सेट करवाती हैं| परंतु आइब्रो बनवाते समय उन्हें दर्द का सामना करना पड़ता है| तो ऐसी स्थिति में उन्हें आइब्रो बनवाते समय या उसके थोड़ा पहले उसे बर्फ का एक छोटा सा टुकड़ा आइब्रो वाली जगह पर घिस लेना चाहिए| ऐसा करने से जब आइब्रो बनेगा उस समय उन्हें दर्द का एहसास नहीं होगा|
(12) मेकअप को ज्यादा समय तक रोकने के लिए-
किसी पार्टी या शादी समारोह में जाने से पहले महिलाओं को अपने मेकअप की बहुत ही अधिक चिंता रहती है | और उन्हें यह डर भी सताता रहता है कि उनका मेकअप जल्दी खराब ना हो जाए| तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए मेकअप करते समय उसके थोड़ा पहले उन्हें अपने चेहरे पर बर्फ का एक छोटा टुकड़ा घिस लेना चाहिए और फिर मेकअप का प्रयोग करना चाहिए| ऐसा करने से उनका मेकअप बहुत अधिक समय तक बना रहेगा|
(13) बुखार को उतारने के लिए-
यदि किसी व्यक्ति को बहुत तेज बुखार चढ़ गया हो तो उन्हें बुखार को उतारने के लिए उनके मस्तक पर बर्फ का टुकड़ा घिसना चाहिए या एक कपड़े में बर्फ के टुकड़ों को बांधकर मस्तक पर रखना चाहिए| ऐसा करने से तुरंत उस व्यक्ति का तापमान कम हो जाएगा और उसका बुखार उतर जाएगा|
तो यह थे बर्फ के छोटे से टुकड़ों के इतने बेहतरीन फायदे| तो आज से आप भी बर्फ के इन छोटे टुकड़ों का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में करेंगे और उससे लाभ प्राप्त करेंगे|
Nice
जवाब देंहटाएंAmazing fact
जवाब देंहटाएंOsm explaination about healthy tips
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं