एलोवेरा के फायदे

              एलोवेरा के फायदे 


आयुर्वेद में ऐसी मान्यता है कि इस पृथ्वी पर उपस्थित कोई भी ऐसा पौधा नहीं है, जिसका कोई न कोई औषधीय गुण ना हो| अतः हमारी पृथ्वी हजारों लाखों औषधीय पौधों से भरी पड़ी है| और ऐसे ही एक औषधीय पौधे का नाम है - 'एलोवेरा', जिसे सामान्य रूप से घृतकुमारी भी कहा जाता है|
             एलोवेरा हजारों लाखों औषधीय गुणों से भरा पड़ा है| यह कई बीमारियों का एक रामबाण इलाज होता है| अतः इसका उपयोग अत्यंत ही फायदेमंद होता है |आजकल इसके औषधीय गुण के कारण ही अधिकांश लोग एलोवेरा की खेती भी कर रहे हैं|
      एलोवेरा में आयुर्वेद के अनुसार 12 तरह के विटामिन, 18 तरह की धातुएं व कई अन्य बहुमूल्य तत्व पाए जाते हैं|
            आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा कई रोगों के उपचार में लाभदायक होता है और कई तरह से यह हमारे लिए फायदेमंद होता है एलोवेरा के क्या क्या फायदे हैं,  इसे हम निम्न प्रकार से समझ सकते हैं-

(1) पाचन संबंधी समस्याओं में-
पाचन संबंधी समस्याओं के लिए तो एलोवेरा एक रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है| पाचन संबंधी किसी भी परेशानी के लिए प्रातः काल खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से कब्ज में व पाचन संबंधी बीमारी व गैस की परेशानी में अत्यंत लाभ मिलता है| अतः पाचन संबंधी विकारों को दूर करने के लिए एलोवेरा का जूस पीना अत्यंत लाभदायक होता है|

(2) चेहरे की सुंदरता के लिए-
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी एलोवेरा एक अत्यंत लाभदायक औषधि की तरह कार्य करता है| चेहरे पर किसी प्रकार की झाइयां, कील मुंहासे व अन्य किसी परेशानी के लिए दिन में कई बार एलोवेरा का जूस चेहरे पर लगाइए| इससे कुछ ही दिनों के बाद चेहरे पर झाइयों व कील मुहांसों से छुटकारा मिल सकता है|

(3) खून को साफ करने के लिए-
खून को साफ करने करने में भी एलोवेरा अत्यंत लाभदायक होता है| प्रातः काल खाली  पेट प्रतिदिन एलोवेरा का जूस पीने से यह खून को साफ करने में अत्यंत लाभकारी होता है|

(4) हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में-
एलोवेरा जूस में उपस्थित कई प्रकार के विटामिन व कई प्रकार की धातु हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में अत्यंत लाभकारी होती हैं| इसका प्रतिदिन सेवन करने से यह खून की कमी को दूर करके शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने में मददगार होता है|

(5) प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में-
एलोवेरा जूस का प्रतिदिन सेवन करने से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी होता है| इसका  प्रतिदिन सेवन करने से यह हमें बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनाकर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है|

(6) जोड़ों के दर्द में-
जोड़ों के दर्द में भी एलोवेरा जूस अत्यंत लाभकारी होता है| इसका प्रतिदिन सेवन करने से जोड़ों में होने वाले दर्द में कमी आती है और जोड़ों का दर्द लगातार सेवन करने से ठीक भी हो जाता है|

(7) बालों को झड़ने से बचाने के लिए-
एलोवेरा बालों को झड़ने से बचाने में भी अत्यंत लाभकारी होता है| यदि हमें अपने बालों को झड़ने से बचाना है, या जिसके बाल  लगातार झड़ रहे हो तो उन्हें लगातार कई दिनों तक एलोवेरा जूस का लेपन बालों पर व उनकी जड़ों पर करना चाहिए| ऐसा करने से उनके बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाती है|

(8) बालों को घना व काला करने के लिए-
एलोवेरा जूस या एलोवेरा जेल को बालों पर प्रतिदिन लगाने से बाल घने और काले भी हो जाते हैं|

(9) डैंड्रफ के लिए-
 जिन लोगों को डैंड्रफ की समस्या रहती है तो ऐसे लोगों को प्रतिदिन अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगाना चाहिए| ऐसा करने से उनकी डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाती है और उनके बाल घने व लंबे हो जाते हैं|

(10) फटी एड़ियों के लिए-
सर्दियों के मौसम में या ऐसे भी कभी यदि किसी की एड़ियां फट रही हो तो उन्हें फटी एड़ियों पर एलोवेरा जेल लगाना चाहिए| ऐसा करने से उनकी फटी एड़ियां सही हो जाती है|



टिप्पणियाँ