चाय पीने के फायदे और नुकसान

चाय पीने के फायदे और नुकसान-

चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो पूरी दुनिया में पीने वाला सबसे प्रमुख पेय पदार्थ है|
            चाय की शुरुआत चीन देश से हुई और धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध होता चला गया |आज के समय में चाय के बिना कई लोगों के दिन की शुरुआत ही नहीं हो पाती |
      चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसको चाय के पौधे के पत्ते को सुखाकर उसके द्वारा चाय बनाया जाता है, जिसे चाय की पत्ती कहा जाता है|
         चाय के पौधों को बड़े-बड़े बागानों में उगाया जाता है| हमारे भारत देश में चाय का उत्पादन पश्चिम बंगाल, असम आदि प्रदेशों में बहुत ही प्रमुखता से होता है|
         चाय को बनाने के लिए गर्म पानी करके उसमें चाय की पत्ती, चीनी, दूध आदि अन्य पदार्थ डालकर और उसे अच्छी तरह से उबालकर फिर छान कर पिया जाता है|
           वैसे तो चाय की कई वैरायटी हैं  परंतु ग्रीन टी,येलो टी, फरमेंट टी  और चाइनीस टी आदि  प्रमुख चाय की वैरायटी हैं|
        ग्रीन टी का एक मेन कंपोनेंट Camalea sinensis  होता है जो बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक होता है|
आज के समय में चाय इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है कि इसका उपयोग बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक बहुत ही खुशी के साथ करते हैं |और इसे दिन में कई बार पीते हैं |चाय के कई सारे फायदे भी हैं, परंतु साथ-साथ यह  बहुत ही नुकसानदायक भी होता है| चाय में कई सारे शरीर के लिए फायदेमंद वाली चीजें  और कई नुकसानदायक चीजें भी मौजूद होती हैं|

चाय पीने के फायदे-

वैसे तो चाय पीना नुकसानदायक ही होता है परंतु चाय की कई वैरायटी जैसे ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है ग्रीन टी के कुछ प्रमुख फायदे निम्न प्रकार हैं-
(1) एक जापानी रिसर्च के अनुसार ग्रीन टी हमारे दांतों में होने वाले कैविटी को ठीक करने का एक अति उत्तम उपाय होता है |इसको पीने से दातों में carries  की बीमारी में लाभ होता है|
(2) ग्रीन टी के लगातार सेवन से weight-loss भी होता है| अतः अधिक मोटे लोग इसका सेवन करके अपने weight को कम कर सकते हैं, और अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं|
(3) कुछ डॉक्टरों का मत है कि कुछ बीमारी जो लंबे समय तक ठीक होती हैं, उनके रिहैबिलेशन में ग्रीन टी पीना बहुत ही लाभदायक होता है| जैसे- कैंसर के रिहैबिलेशन के पेशेंट को ग्रीन टी पीने की सलाह दी जाती है|
(4) चाय में एक कैफ़ीन नामक पदार्थ पाया जाता है जो एक उत्तेजक की भांति काम करता है| कैफीन एक mental - stimulent होता है| अतः चाय पीने से हमारे शरीर में चुस्ती फुर्ती और उत्तेजना रहती हैं |अतः चाय के पीने से आलस्य नहीं आता है|

(5) कुछ लोगों का मानना है कि चाय पीने से कब्ज की परेशानी में लाभ होता है| अतः  जिन्हें सुबह प्रेशर कम आता है या नहीं आता है वह यह मानते हैं कि चाय के पीने से उन्हें तुरंत प्रेशर आ जाता है और उनका पेट साफ हो जाता है|
(6) चाय में उपस्थित दूध से प्रोटीन मिलता है और चाय में उपस्थित चीनी से कार्बोहाइड्रेट की प्राप्ति होती है|

चाय पीने के नुकसान-
ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ चाय की अन्य वैरायटी बहुत ही हानिकारक भी होती हैं और यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से नुकसानदायक होते हैं चाय पीने के कुछ नुकसान निम्न प्रकार हैं-
(1) चाय में उपस्थित कैफ़ीन एक उत्तेजक पदार्थ होता है अतः इसको पीने से नींद नहीं आती है
(2) चाय पीने से ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा हो जाता है| अतः ब्लड प्रेशर वाले रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए
(3) चाय का सेवन मधुमेह वाले रोगियों के लिए अत्यंत ही नुकसानदायक होता है| चाय के सेवन से शुगर का लेवल बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है |अतः शुगर के रोगियों को चाय का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए|

(4) कुछ लोगों का मानना है कि चाय को सुबह सुबह पीने से उनके कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है और प्रेशर ठीक से आता है, परंतु कुछ लोग यह भी मानते हैं कि चाय के पीने से कब्ज बढ़ जाता है|




टिप्पणियाँ