जामुन खाने के फायदे-

जामुन खाने के फायदे-

बरसात का मौसम आते ही  तरह तरह के फल हमें दिखाई देने लगते हैं |बरसात के मौसम में ही आम, अमरूद व अन्य कई फल भी दिखाई देते हैं, परंतु बरसात के मौसम में मिलने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण फल है जामुन |जामुन का फल अत्यंत ही चमत्कारी गुणों से भरा हुआ है |इसका प्रयोग करने से बहुत ही फायदे होते हैं |स्वास्थ्य के लिए जामुन का फल अत्यंत ही लाभकारी होता है| 
                                                   जामुन का वानस्पतिक नाम  Syzigium cumini या Eugenia jambolana या Myritus cumini होता है| इसे जम्बुल  के रूप में भी जाना जाता है|
 
जामुन के फायदे-
(1) पाचन संबंधी रोगों में-
पाचन क्रिया के लिए जामुन का फल अत्यंत ही लाभकारी होता है इसे खाने से पाचन संबंधी अनेक बीमारियों में लाभ होता है कब्ज की बीमारी के लिए तो यह रामबाण उपाय की तरह काम करता है|

(2) मधुमेह के रोग में-
आजकल के समय में मधुमेह का रोग बहुत ही सामान्य हो गया है |यह लगभग सभी लोगों को होता जा रहा है| अतः इसके बचाव के लिए जामुन का फल अत्यंत ही लाभकारी है|जामुन के फल में पाई जाने वाली गुठली का चूर्ण बनाकर मधुमेह के रोगी को देने से कुछ ही समय के बाद उसके मधुमेह के स्तर में कमी आती जाती है |और इसके लगातार सेवन से मधुमेह का रोग दूर हो जाता है|

(3) कैंसर से बचाव में-
आजकल कैंसर का रोग भी बहुत अधिक की संख्या में लोगों को होता जा रहा है| अतः कैंसर के बचाव के लिए जामुन का फल बहुत ही लाभकारी होता है| इसके लगातार सेवन से शरीर में होने वाले कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में लाभ मिलता है|
(4) पथरी के रोग में-

यदि हमें कभी पथरी का रोग हो जाता है तो इस दशा में जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर प्रतिदिन इसका सेवन करने से पथरी का रोग कुछ ही दिनों के बाद अपने आप ठीक होने लगता है और कुछ समय के बाद पथरी का रोग  ठीक भी हो जाता है|
(5) दस्त होने में-
गर्मी के मौसम में दस्त  का होना बहुत ही सामान्य सी बात है| ऐसी दशा में जामुन का फल का सेवन करने से दस्त की बीमारी में बहुत ही लाभ होता है|
(6) दांत और मसूड़ों के लिए-

दांत और मसूड़ों के लिए भी जामुन का फल बहुत ही लाभकारी होता है |इसके सेवन से दांतों और मसूड़ों में उपस्थित पायरिया का रोग  ठीक होता जाता है |यदि किसी को पायरिया हो जाता है तो ऐसी दशा में उसे जामुन की गुठली को पीसकर उसका चूर्ण बनाकर लगातार प्रतिदिन उससे दातुन करने से पायरिया का रोग ठीक होता जाता है, तत्पश्चात पायरिया ठीक हो जाता है|
(7) मुंह के छालों के लिए-

मुंह के छाले होने की स्थिति में जामुन का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है| जामुन का फल खाने से मुंह के छालों में लाभ होता है |तथा जामुन की पत्तियों को उबालकर उस से कुल्ला करने से भी मुंह के छालों में लाभ पहुंचता है|
(8) त्वचा को निखारने में-

त्वचा को निखारने में भी जामुन का फल अत्यंत गुणकारी होता है इसके सेवन से त्वचा में निखार उत्पन्न होता जाता है|
(9) एनीमिया में-
एनीमिया के रोग में शरीर में खून की कमी हो जाती है व आयरन की मात्रा भी कम हो जाती है |ऐसी स्थिति में जामुन के फल का सेवन करने से एनीमिया के रोग में फायदा होता है और खून की कमी दूर हो जाती है|
(10) गठिया के रोग में-

गठिया का रोग हड्डियों के जोड़ों पर उत्पन्न होता है और बहुत ही कष्टकारी होता है| इस रोग को दूर करने में जामुन एक अत्यंत ही औषधीय पौधा होता है |गठिया के रोग में जामुन के पत्तों को पीसकर जोड़ों के दर्द वाले स्थान पर लगाने से गठिया के रोग में लाभ पहुंचता है|
(11) घाव होने में-

अगर किसी प्रकार का घाव हमें हो जाता है तो हमें जामुन की गुठली का चूर्ण बनाकर उसे घाव के स्थान पर लगा देने से घाव कुछ ही समय के बाद ठीक होने लगता है|

टिप्पणियाँ