Health (स्वास्थ्य )

कहते हैं की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है |
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में अच्छा स्वास्थ्य तो पाना सभी चाहते हैं परन्तु इसके लिए कोई भी समय निकालना नहीं चाहता |
दुनिया के अधिकतर लोगो को तो सही से ये भी नहीं पता होगा की स्वास्थ्य क्या होता है ?
तो चलिए जानते हैं कि स्वास्थ्य क्या है ?
WHO ( विश्व स्वास्थ्य संगठन ) के अनुसार यदि कोई व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से ठीक है तो कहा जाता है कि वह व्यक्ति स्वस्थ है |
अतः यदि कोई व्यक्ति शरीर से ठीक है परन्तु वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है तो कहा जाता है कि वह व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है |
WHO कि स्वास्थ्य कि परिभाषा में शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य क्या है ? चलिए इसको समझते हैं |
आज के समय में स्वास्थ्य क्या है, ये शायद कम लोग ही जानते होंगे | हमे अगर कोई शरीर से देखने में सही लगता है तो हम कहते हैं की उस व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक है, परन्तु असल में ऐसा नहीं है |
शारीरिक स्वास्थ्य – यदि किसी व्यक्ति के शरीर में किसी भी प्रकार का रोग नहीं है तो WHO के अनुसार उस व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है |
अर्थात उस व्यक्ति को किसी प्रकार का रोग जैसे कि मलेरिया, टी. बी., डेंगू, डायरिया, एड्स आदि रोग नहीं होना चाहिए |
मानसिक स्वास्थ्य – यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ है तो WHO के अनुसार वह व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ है |
अर्थात उस व्यक्ति के अंदर चिंता, तनाव, ईर्ष्या, चिड़चिड़ापन, मानसिक अवसाद आदि चीज़े नहीं होनी चाहिए| तब ही वो व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ माना जायेगा |
सामाजिक स्वास्थ्य – यदि किसी व्यक्ति का समाज में एक दूसरे व्यक्ति से सम्बन्ध ठीक हैं तो WHO के अनुसार, वह व्यक्ति सामाजिक रूप से ठीक माना जायेगा |
अर्थात वह व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा न करता हो, वह किसी को गाली न देता हो, वह समाज में अपने दोस्तों, माता – पिता, भाई – बहन, रिश्तेदारों आदि के साथ अच्छा बर्ताव करता हो, आदि |
अतः जिस व्यक्ति में यह तीनो गुण एकसाथ मौजूद हो तभी वह स्वस्थ कहलायेगा, अन्यथा वह स्वस्थ नहीं माना जायेगा |
अतः लोगो को जागरूक करने के लिए WHO प्रत्येक साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है |

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें