अमरुद खाने के फायदे

          अमरुद खाने के फायदे 

वैसे तो प्रकृति ने हमें हजारों फल दिए हैं, जिनका सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को बहुत अधिक लाभ पहुँचता है |
         ऐसे ही हजारों फलों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण फल है, अमरुद |
        अमरुद एक ऐसा फल है जो सामान्यतः बरसात के मौसम में हमें खाने को मिलता है|
परन्तु अमरुद कि कुछ वैरायटी अन्य मौसम में भी हमें खाने को मिल जाती हैं |

          अमरुद के फल में कई पोषक तत्व जैसे पोटैसियम, सोडियम आयरन, जिंक आदि के साथ साथ विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन इ आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं |
          वैसे तो आयुर्वेद के अनुसार अमरुद के पौधे का हर भाग किसी न किसी बीमारी के इलाज में लाभदायक होता है | आयुर्वेद के अनुसार अमरुद के पौधे का फल, पत्ती, जड़, तना ,फूल आदि हर भाग बहुत ही अधिक लाभकारी होता है |

         अमरुद का फल तो कई बीमारियों में रामबाण इलाज की तरह काम करता है |
         हम यहाँ अमरुद के पौधे के अन्य भागो का जिक्र करते हुए  अमरुद के फल का भी जिक्र करेंगे |
         तो चलिए जानते हैं कि अमरुद के फल और अमरुद के अन्य भागों  को खाने से आखिर क्या - क्या फायदा होता है ?
(1) पाचन सम्बन्धी रोगों में -
अमरुद का फल पाचन सम्बन्धी रोगों के लिए तो एक रामबाण इलाज की तरह काम करता है | अगर किसी व्यक्ति को पाचन सम्बन्धी कोई रोग होता है तो उसे अमरुद का सेवन अवश्य करना चाहिए | अमरुद के लगातार सेवन से उसे पेट की बीमारियों में लाभ पहुँचता है |

(2) पेट के कीड़ों के लिए -
अमरुद का फल पेट के कीड़ों को मारने में भी एक अचूक औषधि की तरह भी काम करता है | यदि बच्चों के पेट में कीड़ें लग जाये तो उन्हें अमरुद का सेवन अवश्य करना चाहिए |

(3) कब्ज के रोग में -
अमरुद का फल कब्ज को दूर करने में भी एक अचूक औषधि की तरह काम करता है |
कब्ज को दूर करने के लिए अमरुद को काट कर और उस पर काला नमक छिड़ककर उसका सेवन करने से कब्ज का रोग अवश्य ही दूर हो जाता है |



(4) मुँह के छालों के लिए -
गर्मियों में अक्सर व अन्य दिनों में भी मुँह में छाले पड़ जाते हैं | मुँह के छालों के लिए अमरुद की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे कुल्ला करने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं |

(5) मुँह की बदबू के लिए -
जिन लोगों के मुँह से अक्सर बदबू आती रहती है , उन्हें अमरुद की ताजी व नई पत्तियों को लेकर मुँह में रखकर चबाना चाहिए | ऐसा करने से उनकी मुँह की बदबू दूर हो जाती है |


(6) विटामिन सी के एक अच्छे स्रोत के रूप में -
अमरुद विटामिन सी के एक अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है | कच्चे अमरुद में पके अमरुद की अपेक्षा अधिक मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है |







टिप्पणियाँ