पेट की चर्बी कैसे दूर करें ?

              पेट की चर्बी कैसे दूर करें ?
 आजकल की हमारी जो जीवन- शैली है,  खान - पान की आदतें हैं उस हिसाब से देखा जाये तो आज लगभग 70 - 80 % लोग मोटापे और पेट की चर्बी से परेशान हैं |

          मोटापा एक तो देखने में भी अच्छा नहीं लगता है, और साथ ही साथ अनेको रोगों और बीमारियों और कई समस्याओं का कारण भी बनता है |
           अत्यधिक मोटे लोगों को चलने फिरने में , उठने बैठने में,  और अपने आवश्यक दैनिक कामों को करने में अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

             हम लोगों में से अधिकतर मोटे लोग अपने मोटापे और पेट की  चर्बी को दूर तो करना चाहते हैं परन्तु उसके लिए न तो कोई काम करते हैं और न ही उसके लिए समय ही निकलते हैं | जिससे उनकी मोटापे की परेशानी उनका पीछा नहीं छोड़ती है , और वह दिन प्रतिदिन परेशान रहते हैं |

              तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और सरल तरीके जिन्हे अपनाकर आप अपने मोटापे और पेट की चर्बी जैसी समस्या से निजात पा सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर और सुखमय बना सकते हैं |
        अतः पेट की चर्बी को दूर करने के कुछ उपाय निम्न हैं -
(1) वसायुक्त और चिकनाई वाले खाने से परहेज - 
 वसायुक्त और चिकनाई वाले खाने मोटापा उत्पन्न करने का सबसे बड़ा कारण होते हैं| अधिक मात्रा में वसा या फैट लेने से यह फैट हमारे त्वचा के नीचे इकठ्ठा होता जाता है,जिसके कारण हम मोटापे से ग्रसित हो जाते हैं |  अतः वसायुक्त खाना और तैलीय चीज़े जितना भी हो सके उतना परहेज करना चाहिए |


(2) रोज चाय की जगह ग्रीन टी या लेमन टी पीना चाहिए -
 चाय में उपस्थित चीनी भी मोटापे का एक मत्वपूर्ण कारण होता है | अतः हमें चाय का सेवन भी नहीं करना चाहिए | चाय की जगह पर हमें ग्रीन टी या लेमन टी का प्रयोग करना चाहिए | लेमन टी हमारे त्वचा में उपस्थित फैट को गला कर हमें मोटापे से छुटकारा दिला सकता है |
(3) अधिकता में  स्टार्च युक्त खाने से बचे-

 यदि हम रोजाना अधिक मात्रा में स्टार्चयुक्त खाना खाते हैं तो इससे भी मोटापा उत्पन्न हो जाता है | अतः हमें अधिक मात्रा में स्टार्चयुक्त खाना जैसे - चावल, मैदा, चीनी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए |
(4) मीठी चीज़ों का अधिक सेवन न करें -
 मीठी चीजे ज्यादा खाने से भी मोटापा होता है | अतः हमें मीठी चीजे ज्यादा नहीं खानी चाहिए |


(5) कोल्ड ड्रिंक का सेवन कदापि न करें -
कोल्ड ड्रिंक तो इतना खतरनाक होता है कि ये हमारे स्वास्थ्य को खराब करने के साथ- साथ , मोटापे का भी प्रमुख कारण होता है | अतः कोल्ड ड्रिंक भी कभी नहीं पीना चाहिए| बल्कि इसकी जगह पर शर्बत या निम्बू पानी पीना चाहिए |


(6) फ़ास्ट फ़ूड का सेवन न करें -
 फ़ास्ट फ़ूड भी हमारे स्वास्थ्य को खराब करने के साथ - साथ मोटापा बढ़ाने में मदद करता है | आजकल के बच्चे और बड़े दोनों लोग फ़ास्ट फ़ूड जैसे - पिज़्ज़ा , बर्गर,  चाऊमीन आदि का सेवन बहुत अधिक कर रहे हैं | जिसके कारण वो मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं | अतः हमें फ़ास्ट फ़ूड का भी सेवन नहीं करना चाहिए |


(7) खाने में सलाद व हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए -
 खाने में यदि हम नियमित रूप से सलाद व हरी सब्जियों का प्रयोग करते हैं तो इससे हम मोटापे से बच सकते हैं |

(8) नियमित योग व व्यायाम करें -

यदि हमें मोटापे से बचना है तो हमें नियमित रूप से योग व व्यायाम करना चाहिए | योग व व्यायाम करने से हमारे  पेट व अन्य हिस्सों पर जमा चर्बी कम होती जाती है और कुछ समय बाद ही हम देखते हैं कि हमारे पेट पर जमी चर्बी खत्म हो जाती है,और हम स्लिम ट्रिम हो जाते हैं | हमारा शरीर पहले से ज्यादा छरहरा हो जाता है | इसलिए हमें रोज समय निकालकर व्यायाम व योग करना चाहिए |

 इन सब उपायों को अपनाकर आप अवश्य ही अपने पेट की चर्बी को कम करके एक खुशहाल जीवन का आनंद उठा सकते हैं |

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें