मानसिक थकान कैसे दूर करें ?

        मानसिक थकान कैसे दूर करें ?

आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हर व्यक्ति अपना अपना काम समय से निपटाने,  बड़े लोग अधिक से अधिक पैसे कैसे कमाए?,  युवा लोग अपना एक अच्छा कैरियर कैसे बनाये ,इसके लिए रात दिन एक करके खूब पढ़ाई करना,बिज़नेस वाले व्यक्ति का अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने की चिंता  आदि - आदि ... .. .. न जाने कितने ही कामों व चिंताओं में आज का हर व्यक्ति डूबा हुआ है|

              अब ऐसी परिस्थिति में लोगो को शारीरिक थकान के साथ साथ मानसिक थकान से भी जूझना पड़ता है |

                 अब इस मानसिक थकान को दूर करने के लिए कुछ लोग गलत तरीकों का इस्तेमाल भी करते हैं, जिससे उन्हें फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ता है | इन गलत तरीकों में एक तरीका शराब का सेवन करना भी है | अब ये बात तो सबको पता ही है कि शराब का सेवन करना कितना नुकसानदायक होता है | इसके सेवन से शारीरिक , आर्थिक व सामाजिक आदि कई तरह का नुकसान उठाना पड़ता है | इसी तरह सिगरेट पीना , तम्बाकू, गुटखा आदि का सेवन भी है |

                अब हमारा कर्तव्य बनता है कि मानसिक थकान दूर करने के लिए हम इन गलत रास्तों का इस्तेमाल न करके सही और फायदे वाले रास्तों का चयन करें |
             तो चलिए जानते हैं  मानसिक थकान दूर करने के कुछ आसान , महत्वपूर्ण, व फायदे वाले कुछ तरीकों को जिनको अपना कर आप अपने मानसिक थकान को अवश्य ही दूर करके अपना और अपने परिवार ,समाज आदि का जीवन सुखमय बना सकते हैं |
 (1) नियमित व्यायाम व योग करना - 

 मानसिक थकान को दूर करने का सबसे आवश्यक व महत्वपूर्ण तरीका नियमित रूप से व्यायाम व योग करना है | इसको करने से आपको दिनभर ताजगी महसूस होगी और कभी थकान का अनुभव नहीं होगा |

(2) प्रतिदिन संतुलित आहार का सेवन -
अपने शरीर व दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए हमे प्रतिदिन संतुलित आहार का सेवन करना भी अत्यंत आवश्यक है |

(3) अपने सभी कामों को टाइम टेबल के अनुसार करना -
 हमे अधिकतर मानसिक तनाव व चिंता तब होती है जब हम अपने कामों को समय पर और सही तरिके से नहीं कर पाते | इसका समाधान यही है कि हम अपने सभी कामों की एक लिस्ट बनाये और उसे टाइम टेबल के अनुसार समय पर पूरा करें जिससे हमें बाद में कोई अनावश्यक तनाव व चिंता का सामना न करना पड़े |

(4) काम के बीच बीच में अपनी पसंद का कोई संगीत सुनना -
हम अपने ऑफिस या अपने किसी भी कार्यस्थल पर जब भी मानसिक थकान का अनुभव करें तो बीच बीच में,  यदि हो सके तो थोड़ा सा समय निकालकर अपनी पसंद का कोई भी संगीत सुनना चाहिए |  आप देखेंगे की अपनी पसंद का किसी भी संगीत की आवाज जैसे ही आपके कानों में पड़ती है वैसे ही तुरंत आपका सारा का सारा काम का टेंसन खत्म होना शुरू हो जाएगा |

(5) पर्याप्त नींद लेना -
प्रत्येक व्यक्ति को पुरे 24 घंटे में कम से कम 6- 7 घंटे की नींद को लेना आवश्यक है | यदि हमारी नींद पूरी नहीं हुई होगी तो हमें किसी काम में मन भी नहीं लगेगा और मानसिक थकान का भी सामना करना पड़ेगा|

(6) प्रतिदिन फलों और हरी  सब्जियों का सेवन करना -

हमें प्रतिदिन अपने आहार में फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करना  चाहिए |

(7) मानसिक थकान की स्थिति में गहरी साँस लेना -
हम जब भी मानसिक थकान का अनुभव करें तो उस वक्त तुरंत गहरी गहरी साँस लेना शुरू कर देना चाहिए | इससे पर्याप्त ऑक्सीजन का हमारे मस्तिष्क में पहुंचते ही सारी थकान तुरंत ही दूर हो जाएगी |

(8) काम के बीच में थोड़ी सी नींद या झपकी लेना -

यदि हम कोई काम करते करते यदि थकान का अनुभव करें तो यदि संभव हो सके तो हमें अपने काम के बीच में थोड़ी सी झपकी भी लें लेनी चाहिए |
(9) रोज मेडिटेशन करना -
रोज मेडिटेशन करने से भी मन एकाग्र होता है और मस्तिष्क को  रिलैक्स का अनुभव होता है |

            ये सब कुछ आसान और महत्वपूर्ण उपाय को अपनाकर हम मानसिक थकान और काम के बोझ को तुरंत और आसानी से दूर कर सकते हैं |
     ऐसा करके हम अपने काम में भी पर्याप्त ध्यान और सामर्थ्य लगा कर अपने काम को और अधिक उपयोगी व सही बना सकते हैं |

टिप्पणियाँ